Category Archives:  Spiritual

यहाँ की जाती है हनुमान जी की उल्टी मूर्ति की पूजा | जानिए इस रहस्य को...

Dec 01 2018

Posted By:  Sandeep

भारत एक ऐसा देश है जहाँ खुद से ज्यादा भगवान पर विश्वास किया जाता है | यही कारण ही की भारत पर कितने ही आक्रमण हुए | लेकिन भारत अपने अस्तित्व को बचाये रखने में कामयाब रहा | आज हम आपको भारत के उस मंदिर के बारे में बताने वाले है जहाँ भक्त हनुमान जी की उलटी मूर्ति स्थापित है |


हनुमान जी को कलयुग का सबसे बड़ा देवता कहा जाता है | इसके अतिरिक्त इन्हे विजय का स्वरुप और अन्धकार का नाश करने वाला भी बताया गया है | जब भगवान श्री राम ने जल समाधी ली थी | उस समय उन्होंने भक्त हनुमान को धरती लोक पर प्रलय के अंत तक रहने का आदेश दिया था | इसलिए हिन्दू धर्म में यह भी कहा जाता है की हनुमान जी संसार के उन 7 व्यक्तियों में से एक है जो प्रलय के अंत तक पृथ्वी पर रहेंगे | 

पुरे भारत में शायद ऐसा ही कोई कोना हो, जहाँ हनुमान जी का मंदिर ना बना हो | लेकिन आज हम हनुमान जी के सबसे विचित्र मंदिर के बारे ने आपको बताने जा रहे है | यह मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर के नजदीक सांवेर में स्थित है | यह पुरे भारत का एकमात्र मंदिर है | जहाँ हनुमान जी की प्रतिमा उल्टी स्थापित की गयी है | इसी उल्टी मूर्ति की पूजा भी की जाती है


सांवेर के इस मंदिर को पाताल विजय हनुमान जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है | यहाँ भारत के अलग-अलग राज्यों से मंदिर को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आते है | यहाँ ऐसी मान्यता है की यही वह स्थान है | जहाँ से हनुमान जी ने प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को अहिरावण से छुड़ाने के लिए पातळ लोक में प्रवेश किया था | 


इसके अतिरिक्त भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान भी एक हनुमान जी का एक विचित्र मंदिर स्थित है | राजस्थान में यह मंदिर अलवर के पाण्डु पोल में स्थित है | इसके बारे में ऐसा कहा जाता है की यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ हनुमान जी की लेटे हुए प्रतिमा है | इसे लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर भी कहते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर